मंदसौर। जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मनासा खुर्द के ग्राम पामाखेड़ा में हाल ही में हुई भारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से ओमप्रकाश मालवीय (बलाई समाज) का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अशोक खींची (पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पिपलिया मंडी), श्याम मालवीय, डॉ. शौकीन सोलंकी, राजाराम सोलंकी (मनासा खुर्द) तथा मंदसौर सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के उपाध्यक्ष दिनेश सोलंकी (लसूडिया कदमाला) ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराई।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को सहयोग स्वरूप 50 किलोग्राम गेहूं तथा 2,100 रुपये नकद प्रदान किए और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस मानवीय पहल की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए इसे सामाजिक संवेदनशीलता का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।