नीमच। 11 जुलाई को आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम को लेकर शहर में भक्तिमय माहौल है। आयोजन से पूर्व देशभर से उद्योगपति, समाजसेवी और फिल्म जगत की हस्तियां नीमच पहुंचने लगी हैं।
शुक्रवार को विशेष विमान से बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी, उद्योगपति प्रणव देसाई, जूही देसाई, महेश धरशिवकर, संयुक्त अरब अमीरात से मोहम्मद रिजाज अब्दुला तथा मुंबई से गोपाल दुबे नीमच पहुंचे। आगमन पर सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया।
समाजसेवी संतोष चौपड़ा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर आदित्य मालू, भूपेंद्र चौधरी, पंकज लसोड़, पुष्पेंद्र सिंह, अशोक बागड़ी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजन समिति के अनुसार 11 जुलाई को होने वाले इस धार्मिक आयोजन में देशभर से संत-महात्मा, उद्योगपति, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शहर में स्वागत द्वार, आकर्षक सजावट और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ नीमच की सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाई प्रदान करेगा।