BREAKING NEWS
दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2026, 2:12 pm
BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के निर्देश के बाद पीएचक्यू ने बनाई दो कमेटियां, डीजीपी ने जारी किया आदेश, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने तत्काल प्रभाव से दो विशेष कमेटियों का गठन कर दिया है। यह कमेटियां सब-इंस्पेक्टर (SI) से इंस्पेक्टर और प्रधान आरक्षक (Head Constable) से एएसआई (ASI) के पदों पर प्रमोशन को लेकर काम करेंगी। कमेटियों और उनके सदस्यों के गठन के बाद पुलिस महानिदेशक (DGP) ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।


प्रधान आरक्षक से ASI प्रमोशन के लिए
प्रधान आरक्षक से एएसआई (ASI) के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए पहली कमेटी का गठन किया गया है। अध्यक्ष: हरिनारायण चारी मिश्र (पुलिस कमिश्नर, भोपाल) सदस्य: डीआईजी (DIG) किरण लता केरकट्टा और रिचा चौबे। अन्य शामिल अधिकारी: इस कमेटी में आईजी (IG) और डीआईजी (DIG) के साथ-साथ एआईजी (AIG) प्रशासन को भी शामिल किया गया है।


SI से इंस्पेक्टर (कार्यवाहक प्रभार) छानबीन समिति
सब-इंस्पेक्टर (SI) से इंस्पेक्टर पद का कार्यवाहक प्रभार (Acting Charge) सौंपने के लिए एक विशेष छानबीन समिति का गठन किया गया है। अध्यक्ष: एडीजी (ADG) केपी वेंकटेश्वर राव, सदस्य: डीआईजी (DIG) सुनील पांडे, डीआईजी डी कल्याण चक्रवर्ती और एआईजी (AIG) अमित सक्सेना।


उच्च पदों का प्रभार मिल सकेगा
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गृह विभाग और पुलिस महकमे में लंबे समय से लंबित पड़े प्रमोशन की प्रक्रियाओं में तेजी आई है। इन कमेटियों के गठन से योग्य पुलिसकर्मियों को समय पर उच्च पदों का प्रभार मिल सकेगा, जिससे पुलिसिंग व्यवस्था और मजबूत होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE