BREAKING NEWS
KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा पर फोकस, पॉक्सो एक्ट के.. <<     एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2026, 1:24 pm
REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर तीन महिला तहसीलदार सम्मानित, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कहा- गांवों में पहुंचकर समस्याएं सुनें, योजनाओं का लाभ दिलाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद करें, उनकी समस्याएं सुनें तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

बैठक में कलेक्टर ने आधार से आरओआर-खसरा लिंकिंग, पीएम किसान ई-केवाईसी, राजस्व वसूली, जनसुनवाई के लंबित प्रकरण, भू-अर्जन, द्वारिका योजना, नजूल प्रकरण, भूमि आवंटन, लघु सिंचाई संगणना तथा पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व संबंधी शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करने तथा कोई भी प्रकरण अनावश्यक लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि पटवारियों की नियमित उपस्थिति एवं गांवों में भ्रमण की मॉनिटरिंग करें। साथ ही बंटांकन, सीमांकन और नामांतरण जैसे राजस्व कार्यों में विलंब न हो तथा राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्यों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने आगामी त्योहारों को देखते हुए अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर सतत निगरानी रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर शाश्वत शर्मा, एडीएम अत्येंद्र सिंह गुर्जर, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तहसीलदार दीपाली जैन (बड़नगर), टीना मालवीय (तराना) और दीपिका झाला (उज्जैन) को प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों से नियमित मॉनिटरिंग और प्रभावी कार्यप्रणाली अपनाने का आह्वान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE