BREAKING NEWS
KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा पर फोकस, पॉक्सो एक्ट के.. <<     एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2026, 1:31 pm
KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यशाला, 14 जुलाई से शुरू होगा, रोकथाम पर रहेगा फोकस, घर-घर दस्तक देकर बच्चों की होगी स्वास्थ्य जांच, पढ़े खबर

Share On:-

उज्जैन। स्टॉप डायरिया कैंपेन सह दस्तक अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल के निर्देशन में किया गया।

कार्यशाला में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जितेंद्र राजपूत, शहरी परियोजना अधिकारी दिलीप वसुनिया, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक, पब्लिक हेल्थ मैनेजर, उज्जैन शहरी क्षेत्र के सुपरवाइजर एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार पटेल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार बाल्यकालीन बीमारियों की पहचान, उपचार एवं आवश्यकता अनुसार रेफरल सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशभर में दस्तक अभियान का प्रथम चरण 14 जुलाई से 31 अगस्त तक संचालित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि "स्टॉप डायरिया कैंपेन सह दस्तक अभियान" का उद्देश्य डायरिया की रोकथाम, स्वच्छता को बढ़ावा देना और "ओआरएस से रखें अपना ध्यान" थीम के तहत बच्चों को सुरक्षित रखना है। अभियान के दौरान जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों में गंभीर कुपोषण, एनीमिया, निमोनिया, निर्जलीकरण एवं संक्रमण की पहचान कर त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

अभियान के तहत बच्चों को ओआरएस पैकेट एवं जिंक टैबलेट वितरित किए जाएंगे तथा नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी। साथ ही छह माह से पांच वर्ष तक के बच्चों में गंभीर एनीमिया की जांच कर आवश्यक उपचार किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त दल द्वारा एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इस दौरान गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान, निमोनिया की जांच, दस्त रोग नियंत्रण, शिशु एवं बाल आहार संबंधी परामर्श तथा स्तनपान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

अभियान में कम वजन वाले नवजात शिशुओं की उचित देखभाल के लिए कंगारू मदर केयर पद्धति के प्रति भी समुदाय को जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे अभियान का लाभ लेकर बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण में सहयोग करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE