BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2026, 12:21 pm
KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, रीवा-मिर्जापुर रेल लाइन जल्द शुरू कराने की मांग,यात्रियों को मिलेगी राहत, पढे़ खबर

Share On:-

रीवा। सांसद जनार्दन मिश्रा ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर रीवादृमिर्जापुर (वाया हनुमना) रेल लाइन के निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की मांग की। सांसद ने कहा कि यह विंध्य क्षेत्र की लंबे समय से लंबित परियोजना है, जिसके पूरा होने से रीवा, हनुमना, डभौरा और मिर्जापुर के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। इसके साथ ही उन्होंने डभौरा रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की भी मांग उठाई।


रीवादृमिर्जापुर रेल लाइन जल्द शुरू कराने की मांग
सांसद जनार्दन मिश्रा ने रेल मंत्री को बताया कि रीवादृमिर्जापुर रेल लाइन विंध्य क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से रीवा, हनुमना, डभौरा और मिर्जापुर के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।


उन्होंने रेल मंत्री से परियोजना की प्रक्रिया में तेजी लाने और निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का अनुरोध किया।


रेल लाइन बनने से कम होगी यात्रा की दूरी
सांसद ने बताया कि वर्तमान में रीवा से मिर्जापुर तक सड़क मार्ग से लगभग 165 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। रेल लाइन बनने के बाद दोनों शहरों के बीच सीधा रेल संपर्क उपलब्ध होगा, जिससे यात्रा का समय कम होगा और यात्रियों को अधिक सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।


उन्होंने कहा कि इस रेल परियोजना से व्यापार, शिक्षा, रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे पूरे विंध्य क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।


मां विंध्यवासिनी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को होगा लाभ
जनार्दन मिश्रा ने कहा कि रीवा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी धाम के दर्शन के लिए जाते हैं। रेल लाइन बनने के बाद श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक आसान, सुरक्षित और समय की बचत वाली होगी।


डभौरा स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग
मुलाकात के दौरान सांसद ने डभौरा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 22441/22442 इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि डभौरा और आसपास के हजारों यात्रियों को इस सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा।


सांसद ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र के यात्रियों को इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए दूसरे रेलवे स्टेशनों तक जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत उठानी पड़ती है। उन्होंने रेल मंत्री से जनहित को देखते हुए डभौरा स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव स्वीकृत करने का अनुरोध किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE