BREAKING NEWS
KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2024, 1:06 pm
KHABAR : कलेक्टर के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग ने संयुक्त रूप से किया रेवा स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन, मरीजों को मिला उचित परामर्श, पढ़े खबर 

Share On:-

डिण्डोरी। कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में रेवा स्वास्थ्य कैंप का आयोजन महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग के द्वारा किया गया।  स्वास्थ्य कैंप के माध्यम से जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों के द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों तक प्रत्येक जनपद पंचायत में कुपोषण के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके द्वारा स्वास्थ्य के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं।

स्वास्थ्य कैंप के तहत जिम्मेवार विभाग कुपोषण को दूर करने में अपनी अपनी मुख्य भूमिका निभाते है,और स्वास्थ्य स्तर में वृद्धि करने में लिए एक साथ संयुक्त प्रयास कर रहे है।आयुष विभाग के द्वारा व्यक्तियों की प्रकृति के अनुसार उपचार किया जा रहा है, जिसमें वात, पित्त और कफ के मध्य संतुलन बनाने पर जोर दिया जाता है।जिसके लिए त्रिफला चूर्ण का वितरण किया जाता है, त्रिफला चूर्ण आँवला, हर्रा और बहेड़ा का मिश्रित चूर्ण है, जिसका उपयोग पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने के साथ साथ त्रिदोष में संतुलन बनाने में किया जाता है,इसके अलावा आयुष विभाग द्वारा वात रोग, उदर रोग, मधुमेह, कास श्वास, एनीमिया, ज्वर, श्वेतप्रदर आदि रोगों लिए भी कैंप के तहत उपचार उपलब्ध कर रहा है।

महिला बाल विकास विभाग कुपोषण की पहचान कर उसके कारणों को दूर करने पर कार्य करता है,पोषणयुक्त भोजन की जानकारी का अभाव कुपोषण के सबसे प्रमुख कारणों में से एक है जिसके लिए आंगनबाडी के माध्यम से लोगों को अंकुरित अनाज, टीएचआर से निर्मित केक, मुनगा की पूरी और भाजी,पोषक अनाज के विविध पकवान प्रदान किये जा रहे है. जो की भोजन के माध्यम से कार्बाेहाईड्रेट, वसा, विटामिन, प्रोटीन की प्राकृतिक रूप से पूर्ति करते है और बच्चों में खाने के प्रति रूचि बढ़ाते है, जिससे आयु के अनुरूप उनमें उचित वृद्धि होती है।          

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप में आये लोगों की बीपी, डायबिटीज और रक्त की जाँच की जाती है, जाँच के आधार पर रोगियों को अवश्यकता अनुसार जिला अस्पताल रेफेर किया जाता है, गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी भेजा जाता है। कैंप में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मल्टीविटामिन, कैल्शियम, ओआरएस,एलबेंडाज़ोल, एंटीबायोटिक जैसी दवाइयाँ वितरित की जाती है।       

आयोजित रेवा कैंप कुल 1095 लोग लाभान्वित हुए, जिनमें से 12 बच्चे सैम और 16 बच्चे मैम श्रेणी में चिन्हित किये गए, एक महिला कैंप के दौरान हाई रिस्क श्रेणी में चिन्हित की गयी।वार्ड नं. 11 यात्रा प्रतीक्षालय बस स्टैण्ड डिंडौरी में 125,ग्राम पंचायत दुनिया बघाड़ ग्राम पंचायत रामगुड़ा डिंडौरी में 130,वार्ड नं. 3 मानस भवन शहपुरा में 136 , ग्राम पंचायत भिलाई माल शहपुरा में 102, ग्राम दिवारी ग्राम पंचायत कमको मोहनिया जनपद पंचायत अमरपुर में 100, ग्राम बोना ग्राम पंचायत पिपरिया जनपद पंचायत बजाग में 148, ग्राम पंचायत पंड़रीपानी जनपद पंचायत करंजिया में 147, ग्राम ताला ग्राम पंचायत भलवारा जनपद पंचायत मेंहदवानी में 114, ग्राम पंचायत धुरकुटा जनपद पंचायत समनापुर में 93 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE