नीमच। इंदिरा नगर वार्ड क्रमांक 7 के अंतर्गत सिद्धेश्वर महादेव मंदिर व भारत माता बगीचा इंदिरा नगर विस्तार में शनिवार को 05 बजे अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल क्षेत्रीय पार्षद सुमित्रा पोरवाल पार्षद ने छोटे-छोटे बच्चों के लिए झूले चकरी का निर्माण कराया गया। जिससे क्षेत्र की जनता में अपार हर्ष साथ ही इंटरलॉक टाइल्स का निरीक्षण किया गया।
इंदिरा नगर विस्तार वासियों की लंबे समय से मांग चली आ रही थी। पेवर ब्लॉक लगाया जाए पार्षद सुमित्रा पोरवाल नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा सभापति मनोहर मोटवानी को पत्र लिखकर बच्चों के लिए झुलें चकरी व पेवर ब्लॉक लगाने की मांग की गई थी। शहर विकास में नगर पालिका अध्यक्ष ने स्वाति चौपड़ा ने इंजीनियर को निर्देश कर एस्टीमेट बनाने का आदेश दिया। पीआईसी से 800000 रूपए की लागत से पेपर ब्लॉक लगाए जाने की मंजूरी प्रदान की गई। शनिवार को पेवर ब्लाक लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया है।
पोरवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। राजनीतिक दल गत से ऊपर उठकर क्षेत्र में विकास किया जा रहा है। जिसकी सभी वार्ड वासी प्रशंसा कर रहे हैं। जो वादा हमने नगर पालिका चुनाव में जनता से किया था उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभी परिषद के साथी विकास में एक मत होकर शहर को चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर कर रहे हैं। बगीचा सुंदर बनेगा तो क्षेत्र की जनता को ही लाभ मिलेगा। जनता से भी अनुरोध किया है कि वह सहयोग करें। छोटे-छोटे बच्चों के लिए झूले एवं चकरी का भी निर्माण किया गया जिससे बच्चों में अपार हर्ष हैं।