मंदसौर। ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी व जिला हज कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को हज-24 के लिए जिले से जाने वाले हज यात्रियों के लिए टीकाकरण कैंप का समेवाल विला में आयोजन हुआ। इस दौरान हज यात्रियों को प्रशिक्षण भी दिया गया।
जिला हज कमेटी मंदसौर के चेयरमैन एडवोकेट एम शाहिद निजामी ने बताया कि कैंप में मेनिनजाइटिस का टीका लगाया और पोलियो की खुराक पिलाई। शिविर में जिले के 145 हज यात्रियों को टीके लगाए गए। कैंप में हज ट्रेनर ताहिर अली साहब ने हज के मुतअल्लिक अहम बात रखी, साथ ही हज के मसाइल पर बयान किए। समाजसेवी ब्रजेश जोशी व महावीर जैन ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। टीकाकरण कार्यक्रम में हज कमेटी के हाजी रफीक मुल्ला, उपाध्यक्ष अमजद खान वकील, विधि सलाहकार हाजी एमके कुरैशी, कमेटी के सेक्रेटरी सरवर खान, गवर्नमेंट हज ट्रेनर ताहिर अली, हज ट्रेनर हाजी मो. मक़सूद खान, हज ट्रेनर हाजी मो. जुनैद खान, हज ट्रेनर हाफिज अब्बास ने हज के अरकान संबंधित मामले की ट्रेनिंग दी।