BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2024, 3:26 pm
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल मनासा में, लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गुप्ता के समर्थन में करेंगे रोड शो, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोंहन यादव 7 मई को मनासा में मंदसौर-नीमच-जावरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में रोड़ शो करेंगे। रविवार की शाम दौरा कार्यक्रम की सूचना मिलते ही प्रशासन ने हेलीपेड और कार्यक्रम स्थल (रूट) का निरीक्षण किया। वहीं पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री के स्वागत अभिनंदन और रोड शो कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी है। 
मंदसौर-नीमच-जावरा संसदीय क्षेत्र में 13 मई तीसरे चरण का मतदान होना हैं। भाजपा ने अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ विजय परचम लहराने हेतु हर बुथ को मजबुत करने में लगी हैं। भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता जहां गांव गांव जनसम्पर्क कर वोट की अपील कर रहे है। वहीं भाजपा विधायक और पार्टी पदाधिकारी भी अपने अपने क्षेत्र में अलग से भी दौरा कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने अपील कर रहे है। मतदान दिनांक नजदीक आते ही स्टार प्रचारकों की जनसभा और रोड शो होना भी शुरू हो गए है। मनासा में 7 मई को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का दौरा कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ है। यहां सीएम यादव भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में रोड शो और रथ से जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे की सुचना मिलते ही संगठन ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 
मनासा विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने बताया कि 7 मई की करीब शाम 5 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव का मनासा आगमन होगा। नीमच रोड पर शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय के पीछे स्थित हेलीपेड पर उनका हेलीकाप्टर उतरेगा। यहां से वाहन काफीले के साथ मुख्यमंत्री रामपुरा नाका पहुंचेंगे। रामपुरा नाके से रोड शो शुरू होगा। जो मुख्य बाजार होते हुए बस स्टैण्ड अन्नपुर्णा मंदिर पहुंचेगा। यहां रथ के माध्यम से मुख्यमंत्री यादव भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुपता के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। 
उपमुख्यमंत्री देवड़ा भी रहेंगे साथ- 
मुख्यमंत्री यादव के रोड शो कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी साथ रहेंगे। साथ ही राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, मनासा विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, सुवासरा विधायक हरदीपसिंह डंग, जावरा विधायक राजेंद्र पांडेय, गरोठ विधायक चंद्रसिंह सिसोदिया, नीमच जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, मंदसौर जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया आदि उपस्थित रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE