KHABAR : ठेका पद्धति पर कार्यरत श्रमिकों ने कलेक्टर दर से वेतन दिए जाने की मांग को लेकर हड़ताल का रुख, पढे़ अबरार पठान की खबर 

वौइस् ऑफ़ मप्र

खरगोन। शहर में ठेका पद्धति पर कार्यरत श्रमिकों ने बुधवार को लंबे समय से चली आ रही कलेक्टर दर से वेतन दिए जाने की मांग को लेकर हड़ताल का रुख अख्तियार कर लिया। जिससे शहर में लोग कचरा संग्रहण वाहनों का इंतजार करते रहे।

 
बुधवार को गायत्री मंदिर के सामने स्थित वाहन कंट्रोल रुम में कर्मचारी इकट्ठा हुए। वाहन चालकों ने बताया किठेका पद्धति को खत्म कर कलेक्टर रेट के अनुसार वेतन दिया जाए। यह मांग लंबे समय से की जा रही है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ठेका शर्ताे का उल्लंघन होने के बाद भी नगरपालिका के अफसर ठेकेदारों के बिल पास कर राशि का भुगतान कर रहे है। कलेक्टर दर मिलने तक काम पर नही लौटेंगे।

संबंधित खबरे