BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, कप्तान विनोद कुमार मीना ने आधी रात में जारी किया आदेश तो बढ़ी हलचल, चार एसआई को किया इधर से उधर, दलौदा को मिला नया थाना प्रभारी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर
वौइस् ऑफ़ मप्र
मंदसौर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने शनिवार रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार उप निरीक्षकों (एसआई) के तबादले किए हैं। जारी आदेश के तहत विभिन्न थानों एवं चौकियों में नई पदस्थापनाएं की गई हैं।
आदेशानुसार, शामगढ़ थाने में पदस्थ एसआई रविन्द्र प्रताप डांगी को दलौदा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व थाना प्रभारी शुभम व्यास के देवास स्थानांतरण के बाद से दलौदा थाना प्रभारी का पद रिक्त था।
वहीं, कचनारा चौकी प्रभारी पूर्णिमा सिंह सिरोहिया के लाइन अटैच होने के बाद से चौकी बिना प्रभारी के संचालित हो रही थी। अब पिपलिया मंडी पुलिस चौकी में पदस्थ एसआई भीम सिंह को कचनारा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अतिरिक्त, एसआई मूलचंद धाकड़ को पिपलिया मंडी से स्थानांतरित कर साताखेड़ी चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं, साताखेड़ी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश राठौर को वहां से हटाकर शामगढ़ थाने में पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर प्रशासनिक बदलाव किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को जिम्मेदारियां और अवसर दिए जाएंगे, जबकि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।