NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में 9 लाभार्थियों को मिले आवासीय पट्टे, प्रधानमंत्री आवास की किश्तें जारी, विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी, ग्रामीणों ने प्रशासन का जताया आभार, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर

वौइस् ऑफ़ मप्र

प्रतापगढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिलेभर में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को ग्राम पंचायत केसरपुरा (पंचायत समिति धमोतर) में आयोजित शिविर में राजस्व प्रकरणों का निस्तारण, पट्टा वितरण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में 9 पात्र लाभार्थियों को आवासीय पट्टों का वितरण किया गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाभार्थी की प्रथम किश्त, 12 लाभार्थियों की द्वितीय किश्त तथा 8 लाभार्थियों की तृतीय किश्त जारी करने की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इसके अलावा 15 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय योजना का लाभ दिया गया तथा 5 लाभार्थियों को वीबी रामजी योजना के तहत जॉब जारी किए गए। लाभार्थियों ने योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों के बारे में जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से प्रशासन द्वारा राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण, पट्टा वितरण एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

शिविर में विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा, नायब तहसीलदार संदीप मेघवाल, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश मीणा, ग्राम विकास अधिकारी राजेश मीणा, पटवारी रामचंद्र मीणा, प्रशासक भंवरी बाई मीणा, महिला अधिकारिता ब्लॉक सुपरवाइजर दीपशिखा बिलावल, वरिष्ठ सहायक शांतिलाल मीणा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।

संबंधित खबरे