BREAKING: उमा भारतीय, जयंत मलैया, नरोत्म मिश्रा भोपाल से नीमच के लियें रवाना, पढें पूरी खबर और कौन साथ में है मौजूद
नीमच। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुंदर लाल पटवा का बुधवार को निधन हो गया। श्री पटवा 92 वर्ष के थे। हार्ट अटैक के बाद एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।
जिनका पार्थीव शरीर आज भोपाल विशेष विमान द्वारा नीमच हवाई पट्टी लाया गया जहा से उनका पार्थीव शरीर पटवा स्कूल पर रखा गया जहा बडी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओं उनके अंतिम दर्शन कर उन्हे श्रद्वाजंलि अर्पित की जहां से अंतिम संस्कार के लिये पार्थीव शरीर को उनके पैतृक गांव कुकडेश्वर ले जाया गया जहां दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार होगा।
पटवा के अंतिम संस्कार में वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी वेंकक्या नायडू मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तिसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह केन्द्रीय मंत्री उमा भारतीय नरोत्म मिश्रा जयंत मलैया लाल सिंह आर्य सहित कई दिग्गज नेता शामिल होगें
गमगीन माहौल के बीच एयर एम्बुलेंस से नीमच पंहुचा पटवा जी का पार्थिव शरीर
स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा का पार्थिव शरीर पहुचा नीमच हवाई पट्टी उनके गृह ग्राम कुकड़ेश्वर में आज दोपहर 2 बजे होगा अंतिम संस्कार हवाई पट्टी पर सांसद सुधीर गुप्ता नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार जिलाध्यक्ष हेमन्त हरित विधायक कैलाश चावला ओम प्रकाश सकलेचा राकेश जेन पप्पू नपाध्यक्ष जगदीश गुर्जर महेंद्र भटनागर किरण शर्मा संतोष चोपड़ा विश्वदेव शर्मा अरविन्द जायसवाल आदित्य मालू अशोक जोशी विनोद जी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्तिथ थे।
भोपाल से ये रवाना
केंद्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती वित्त मंत्री जयंत मलैया जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल से नीमच जिले के कुकडेशवर के लिए रवाना कुकडेश्वर में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल जी पटवा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।