BREAKING NEWS
KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<     KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को आज हर काम में.. <<     KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2024, 8:04 pm
REPORT : कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम महागढ में किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, उपस्थितों को दिलाई मतदान की शपथ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने गुरूवार को ग्राम महागढ में आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह की दीदीयो द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता गतिविधि में सहयोगी और सभी स्व सहायता समूह की दीदीयो को से कहा कि मतदान करने की 10 दिवसीय विशेष कार्य योजना बनाई गई है। वे मतदाता जागरूकता अभियान की टीम के साथ घर-घर जाकर मतदाताओ को पीले चावल देकर मतदान करने हेतु निमन्त्रण दे। कलेक्‍टर ने सभी को शतप्रतिशत मतदान करने व करवाने के लिए शपथ भी दिलाई। ग्राम महागढ के मतदान केन्द्रो का निरिक्षण कर पंखे, प्रकाश, पेयजल व छाया की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश भी दिए।  

शतप्रतिशत मतदान करवाए- पाये 10 हजार का ईनाम
कलेक्‍टर दिनेश जैन ने महागढ में सभी पांच बीएलओ से चर्चा कर, गत चुनाव में रहे मतदान प्रतिशत की जानकारी ली और कहा कि महागढ के सभी पांच मतदान केंद्रों पर गत चुनाव में मतदान प्रतिशत काफी अच्‍छा रहा है। लोकसभा निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदान करवाए और मिसाल कायम करें। उन्‍होने कहा सभी बीएलओ अपने बूथ पर शतप्रतिशत मतदान करवाये और 10 हजार रूपये का नगद पुरस्‍कार पाये। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, एसडीएम पवन बारिया, जनपद सीईओ अरविंद डामोर व तहसीलदार बीके मकवाना भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE