मंदसौर। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), मंदसौर द्वारा 15 जुलाई से पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 30 दिवसीय नि:शुल्क रेफ्रीजरेटर एवं एयर कंडीशनिंग इंस्टॉलेशन एवं रिपेयरिंग प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान कर स्वरोजगार के लिए तैयार करना है।
संस्थान प्रबंधन के अनुसार 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी शीघ्र पंजीयन कराकर अपना स्थान सुरक्षित कर सकते हैं। पंजीयन के समय दो पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, समग्र आईडी, अंतिम शैक्षणिक अंकसूची तथा बैंक खाते की फोटोप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।
प्रवेश एवं प्रशिक्षण संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नई आबादी पुलिस थाना (सर्किट हाउस के पहले) स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी) में कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 6269058449, 7999852839, 9111858590 एवं 8435806297 पर भी संपर्क किया जा सकता है।