BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2026, 6:48 pm
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब खाकी की नाकाबंदी देख भागे तस्कर तो अधिकारियों ने किया पीछा, फिर जैसे ही स्विफ्ट कार को रोककर ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए होश, भारी मात्रा में भरा था अवैध मादक पदार्थ, मौके से तीन तस्कर दबोचे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस एवं जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 45 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार और एस्कॉर्टिंग में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा एवं डीएसपी शिवप्रकाश टेलर के सुपरविजन में थानाधिकारी संजय शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने हाईवे स्थित वंडर पुलिया के पास नाकाबंदी की थी।

नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में रखे तीन कट्टों से कुल 45 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने कार में सवार दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं कार की एस्कॉर्टिंग कर रहे मोटरसाइकिल सवार को भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। दोनों वाहनों को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

नाकाबंदी देख भागने का किया प्रयास-
पुलिस के अनुसार, नाकाबंदी देखकर कार चालक और मोटरसाइकिल सवार पहले रुके, फिर अचानक भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी घबराए हुए मिले, जिससे पुलिस का संदेह और गहरा गया। तलाशी में मादक पदार्थ बरामद होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी-
- अंकित जाट (24), निवासी बोरखेड़ी, थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़।
- नाराणाराम जाट (32), निवासी सोडो की ढाणी, थाना गुड़ामालानी, जिला बाड़मेर।
- अशोक जाट (21), निवासी आडेल, थाना आरजीटी, जिला बाड़मेर।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय हैं और पूर्व में भी मध्यप्रदेश एवं राजस्थान से मारवाड़ क्षेत्र तक नशीले पदार्थों की बड़ी खेप पहुंचा चुके हैं। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे सिंडिकेट की तलाश में जुटी है।

इस कार्रवाई में एसआई सुरेश पालीवाल, हेड कांस्टेबल प्रमोद चौधरी एवं जिला विशेष टीम (डीएसटी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE