नीमच। दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। करीब साढ़े चार बजे आसमान में घने बादल छा गए और कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई।
मूसलाधार बारिश से शहर की सड़कों पर पानी बह निकला और लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया। वहीं, अच्छी वर्षा से किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई, क्योंकि फसलों के लिए यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है।