BREAKING NEWS
KHABAR : नशे के खिलाफ नीमच पुलिस का जनजागरण अभियान.. <<     KHABAR : नवोदय में चयनित हुई दीक्षा धाकड़, सरस्वती.. <<     KHABAR : मानसून से पहले मनासा अलर्ट- सीएमओ ने.. <<     KHABAR : आज निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे रामराज कनावत (पूर्व सरपंच),.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और मकर राशि को मिलेगा धन लाभ, पढ़े.. <<     KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2024, 8:19 pm
BIG REPORT : सांसद सुधीर गुप्ता ने संसदीय क्षेत्र के मेलखेडा मंडल में किया जनसंपर्क, कहा- संसदीय क्षेत्र में बच्चों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा, महिला सशक्तिकरण को बढावा दे रही मोदी सरकार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मोदी सरकार में संसदीय क्षेत्र विकास की पटरियों पर दौड रहा है। संसदीय क्षेत्र के गुर्जर बर्डिया, साबाखेडा, मल्हारगढ, गरोठ नीमच, सिंगोली, जावद, मनासा, जावरा, पिपलौदा में सीएम राइज स्कूल खुलने से अब बच्चों को आधुनिक शिक्षा मिलेगी। इतना ही नहीं मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढावा दिया है। अब 3 करोड महिलाओं को लखपति दीदी योजना से जोडेगे। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना हो या उज्जवला योजना, सुकन्या समृ़ि़़द्ध योजना हर क्षेत्र में महिलाओं को लाभान्वित किया है। संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री सुकन्या योजना के तहत 90 हजार से अधिक बालिकाओं के खाते खोले गए है। मातृत्व वंदन योजना में 1 लाख 13 हजार से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो चुकी है। यह बात भाजपा प्रत्याशी सांसद सुधीर गुप्ता ने मेलखेडा मंडल में जनसंपर्क के दौरान कही।
गुरूवार को सांसद सुधीर गुप्ता ने मंदसौर संसदीय क्षेत्र के मेलखेडा मण्डल में बरखेड़ा राठौर,आकली दिवान,सेमलीशंकर,परासली तिर्थ,सूरजना जुना, बिश्नीया,  सूराखेडी, खजूरी पंथ, नलखेडा, हनुमंतिया, डाबला गुर्जर, चांदखेडी, सगोरीया, आकली शिवदास, नारीया बूजुर्ग, मेलखेडा, रूण्डी, भुण्डीया, बर्डिया पूना, जमुनिया ग्रामों में जनसंपर्क किया। इस दौरान  उन्होने कहा कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे सडक मार्ग बनने से क्षेत्र में ओघोगिक विकास के साथ पर्यटन को बढावा मिलेगा। कृषि क्षेत्र में शामगढ-सुवासरा सिंचाई योजना, गरोठ सिंचाई परियोजन से क्षेत्र के किसान लाभान्विता हो रहे है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में गरोठ में सो बिस्तरीय हास्पिल होने के साथ अन्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है। शामगढ स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत आधुनिकीकरण हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो संकल्प पत्र जारी किया है। वह भारत के सुनहरे भविष्य का रोडमैप है। भाजपा सरकार ने हर संकल्प को पुरा किया है। पिछले दस वर्षाे में संकल्प पत्र से 24 करोड़ लोग देश में गरीबी रेखा से बाहर आए है। आयुष्मान योजना तहत पांच लाख तक इलाज निशुल्क होने से राहत मिली है। इसके साथ ही घर-घर बिजली पानी की सुविधा दी है। अब हमारी सरकार पाइप लाइन से हर धर गैस पहुंचाएगी।जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने मुलभुत सुविधाओं के साथ हर योजनाओं का लाभ दिया है। दस वर्षाे में मोदी जी के नेतृत्व में सांसद सुधीर गुप्ता ने क्षेत्र में विकास के पंख लगाए है। महिलाओं को योजनाओं से जोडकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रयासरत्त है। क्षेत्र में बिजली पानी के साथ सडकों का आधुनिकरण हुआ है। किसानों को सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाया जा रहा है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजमल सुरावत, विनीत यादव, मंडल प्रभारी राहुल मुजावदिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कन्हैयालाल मतवाला कोषाध्यक्ष बंशीलाल काला, तूफानसिंह नारिया, पृथ्वीराज सिंह, महेश सेठिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमल योगी, महामंत्री महेंद्र पहाड़िया, नारायणसिंह दसोरिया, बबलू दायमा, मनीष मुजावदिया, दिलीप सिंह तंवर महेंद्रसिंह सुराखेड़ी, तुफानसिंह भांघड़ी,लखनसिंह, विक्रम सिंह, दिनेश बैरागी, श्याम पाटीदार, सहित पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय जन प्रतिनिधि,कार्यकर्ता साथी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE