BREAKING NEWS
KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<     KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को आज हर काम में.. <<     KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2024, 8:10 pm
KHABAR : 99 प्रतिशत मतदान करवाने वाले बूथ अवेयरनेस ग्रुप (बीएजी) को मिलेगा 10 हजार रूपये का नगद पुरस्‍कार, कलेक्‍टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने मनासा में आंगनवाडी, आशा कार्यकर्ताओं, पंचायत सचिव, रोजगार सहायकों की बैठक में कहा, पढे खबर 

Share On:-

नीमच।जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आगामी 13 मई को मतदान दिवस पर 99 प्रतिशत मतदान करवाने वाले बूथ अवेयरनेस ग्रुप को 10 हजार रूपये नगद पुरस्‍कार प्रदान किया जायेगा। सभी आशा, आंगनवाडी कार्यकर्ता, बीएलओ, पटवारी, पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक सहित सम्‍पूर्ण ग्राम स्‍तरीय अमला लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत एक से 11 मई तक प्रतिदिन बूथ स्‍तर पर विभिन्‍न मतदाता जागरूकता की गतिविधियां आयोजित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का विशेष प्रयास करें। यह बात कलेक्‍टर दिनेश जैन ने जनपद सभाभवन मनासा में गुरूवार को मनासा क्षेत्र की सभी आशा, आंगनवाडी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, पटवारियों, बीएलओ एवं ग्राम स्‍तरीय कर्मचारियों की बैठक को सम्‍बोधित करते हुए कही।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, एसडीएम पवन बारिया, एसडीओपी विमिलेश उईके, अरविंद डामोर, तहसीलदार बी.के.मकवाना भी उपस्थित थे। कलेक्‍टर जैन ने बैठक में मैदानी अमले को निर्देश दिए कि वे मतदाताओं को मतदान के दिन 13 मई को गर्मी को ध्‍यान में रखते हुए सुबह 7 बजे से 12 बजे तक बूथ पर आकर मतदान करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें, कि मतदान के दिन कोई भी मतदाता अन्‍यत्र, बाहर ना जाए और केंद्र पर मतदान करें।

कलेक्‍टर ने कहा कि मतदाता पर्ची वितरण के समय मतदाताओं को प्रेरित किया जाए, समझाये कि वे मतदान केंद्र पर मतदान के लिए जाए,  तो मतदाता फोटो परिचय पत्र, आधार कार्ड, कोई भी फोटोयुक्‍त एक पहचान पत्र अवश्‍य लेकर जाए। कलेक्‍टर ने कहा कि जो भी बूथ अवेयरनेस ग्रुप(बीएजी) अपने मतदान केंद्र पर 99 प्रतिशत मतदान करवाएगा, उन्‍हें 10 हजार रूपये का नगद पुरस्‍कार दिया जावेगा। कलेक्‍टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने उपस्थित मैदानी अमले को मतदान करने की शपथ भी दिलाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE