BADI KHABAR : आप पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पंकजसिंह का बडा हमला बोले- जनता कांग्रेस को वोट देकर विधायकों को विधानसभा भेजती है, उसमें अधिकतर बिकाऊ निकले, वहीं भाजपा कांग्रेस के विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाने का काम करती है, आप पार्टी मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव लड़ेगी, मध्य प्रदेश में विपक्ष की भूमिका में आप, पढें खबर
नीमच। आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक जबलपुर में सुबह 11 बजे मदन महल चोक कार्यलय में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह जी उपस्थित रहे। पंकज सिंह ने प्रदेश के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में होने वाले आगामी नगरीय निकाय, नगर पंचायत, जिला पंचायत एवं अन्य लोकल चुनाव प्रदेश में पार्टी पूरी ताकत से लड़ने जा रही है। प्रदेश में इस बार लोकल चुनाव आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच होगा। दिल्ली की तरह मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस खत्म होती जा रही है। पंकज सिंह ने कहा कि जनता कांग्रेस को वोट देकर विधायकों को चुनकर विधानसभा में भेजती है मगर कांग्रेस के विधायक अधिकतर विधायक बिकाऊ निकले। वहीं भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस के विधायकों की खरीद-फरोख्त करके सरकार बना लेती है। कांग्रेस पर से जनता का विश्वास खत्म हो गया है।
पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश के पदाधिकारी पूरी तरह कमर कस कर जनता के बीच जाकर दिल्ली माडल जनसेवक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा किये गए कार्यों को घर-घर जाकर बताएंगे। आज जनता आम आदमी पार्टी पर बहुत आस लगाकर बैठी है। प्रदेश की जनता कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट बर्बाद नही करना चाहती।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 52 जिलों के जिलाध्यक्ष की बैठक आयोजित की गई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जयसवाल उपस्थित रहे। जिला अध्यक्षों को प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल ने संबोधित करते हुये कहा कि इस बार भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम सरकार बनाने के लिए संकल्पित होकर सभी जिला अध्यक्षों को जनता के बीच गांव-गांव,मोहल्ले-मोहल्ले व घर-घर जाकर एक नई राजनीति की क्रांति तैयार करनी होगी। हमें सत्ता के लिए नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए प्रदेश की जनता के पास जाना होगा। डॉ जायसवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव सभी सीटों पर लड़ेगी, वही कांग्रेस अब बिकाऊ पार्टी बन गई है। प्रदेश में दूसरे विकल्प में सिर्फ आम आदमी पार्टी दिख रही है। देश व प्रदेश में विपक्ष खत्म हो गया है।
उक्त जानकारी प्रेस नोट के माध्यम से आप के नवीन अग्रवाल ने दी है।