BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2024, 8:21 pm
KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत नाम- निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जाँच) का कार्य हुआ पूरा, दो अभ्यर्थियों के नाम-निर्देशन पत्र निरस्त, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 में चतुर्थ चरण के लिये घोषित कार्यक्रमानुसार 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया संपन्न हुई संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रतलाम के लिये अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत किये गये नामांकन पत्रों की संवीक्षा 26 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से शुरु हुई, लोकसभा निर्वाचन के रिटर्निंग ऑफिसर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना द्वारा प्रस्तुत किये गये नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा का कार्य आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी, अभ्यर्थी के प्रस्थापक एवं निर्वाचन अभिकर्ता की उपस्थिति में किया गया, नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये जाने की अवधि के दौरान 15 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये, जिसमें से 13 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाये गये, जबकि 2 अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य नहीं पाये जाने पर अस्वीकृत किये गये, इनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस से विक्रांत भूरिया और जयप्रकाश जनता दल से वर्धमान डामोर के नामांकन निरस्त किये गये हैं। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत किये गये नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा में भारतीय जनता पार्टी से अनिता नागरसिंह चौहान, इंडियन नेशनल कांग्रेस से कांतिलाल भूरिया, बहुजन समाज पार्टी से रामचंद्र सोलंकी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) से उदेसिंह मचार, भारत आदिवासी पार्टी से इंजीनियर बालूसिंह गामड़, भारतीय सामाजिक पार्टी से मोहनसिंह निंगवाल, अखंड भारत साम्राज्य पार्टी से शीतल बारेला, निर्दलीय कसना राणा पारगी, निर्दलीय दिनेश मईडा, निर्दलीय रामेश्वर सिंगार, निर्दलीय रंगला कलेश, निर्दलीय सुमित्रा मेड़ा और निर्दलीय सुरज भाभर के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए जाने पर स्वीकृत किए गए, संवीक्षा कार्य के दौरान एआरओ अनिल कुमार राठौर उपस्थित रहे। निर्वाचन आयोग के घोषित कार्यक्रमानुसार प्रत्याशियों द्वारा अभ्यर्थिता से नाम वापसी 29 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक की जा सकेगी इसी दिन शेष बचे अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया जायेगा मतदान 13 मई को होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE