BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2024, 8:05 pm
NEWS : लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष व चित्तौड़गढ़ सीट के प्रत्याशी ने माना प्रदेश के करोड़ों मतदाताओं का आभार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान के साथ राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर आज चुनाव संपन्न हुए। आज प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर  शांतिपूर्ण मतदान के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश के मतदाताओं का आभार जताया। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा जनता के लिए सरकार चुनी जाती है और आज प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटियों पर विश्वास जताते हुए तीसरी बार हैट्रिक लगाने का काम पूरा कर दिया। मतदान के बाद हम विश्वास से कह सकते हैं कि प्रदेश की सभी 25 सीटों पर कमल खिलेगा। लोकतंत्र के अनुष्ठान में जिस प्रकार आमजन ने आगे आकर बड़ी संख्या में मतदान किया है, उसके लिए प्रदेश की जनता का अनंत आभार प्रकट करता हूं। 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश में 19 अप्रैल को हुए लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी का असर दिखा था। वहीं दूसरे चरण के मतदान में प्रदेश की जनता ने पीएम मोदी के आह्वान ‘‘पहले मतदान फिर जलपान’’ को ध्येय मानकर बढ़ चढ़कर मतदान किया। मतदान प्रतिशत को देखकर यह कहा जा सकता है कि प्रदेश की जनता ने चिलचिलाती धूप में भी मतदान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। जनता के इस उत्साह के लिए भाजपा प्रदेश के मतदाताओं का अभिनंदन करती है। आगामी 04 जून को लोकसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद एक बार फिर से देशभर में बड़ा जश्न मनाया जाएगा और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास पथ पर आगे बढ़ेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE