NEWS : अहिरवार समाज संघ द्वारा भारत का स्थापना दिवस जीरन तहसील स्तर पर मनाया गया, पढ़े हरिओम माली की खबर
जीरन। अहिरवार समाज संघ भारत का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉ जगदीश सूर्यवंशी के निर्देश पर अहिरवार समाज नीमच के तत्वधान में 14 जनवरी को सुबह 10 बजे से अम्बेडकर चौराया जीरन पर जीरन तहसील स्तर पर स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। जहाँ मुख्य अतिथि व समाजजन द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर व संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज के चित्र पर पुष्पमाला पहनाकर कार्यक्रम कि शुरूआत कि गयी जिसमें अहिरवार समाज संघ के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष धन्नालाल अहिरवार, अहिरवार संघ के युवा जिला अध्यक्ष डॉ शंभूलाल अहिरवार व अहिरवार समाज युवा संगठन जिला अध्यक्ष आनन्द अहिरवार द्वारा अहिरवार समाज संघ की विचार धारा एवं उद्देशिका का वाचन और समाज में कुरीतियों बंद करने एवं नशा मुक्ति के लिए भी समाज जनों को शपथ दिलाई गई व शिक्षा के प्रति युवाओ को जाग्रत किया। इस उपलक्ष्य पर नीमच, मन्दसोर, प्रतापगढ़, चित्तोड़ कार्यवाहक अध्यक्ष चन्द्रशेखर अहिरवार, उपाध्यक्ष तुलसीराम अहिरवार, विनोद अहिरवार, भेरूलाल अहिरवार, राहुल अहिरवार, अम्बालाल अहिरवार, गणपत अहिरवार, शान्ति लाल अहिरवार, मांगीलाल अहिरवार, भगवान अहिरवार, प्रेमसुख अहिरवार, यशवन्त अहिरवार, पारस पेंटर, राधेश्याम अहिरवार, श्यामसुन्दर, पंकज, गजेन्द्र, महेश, विष्णु, जीवन, संजय, कन्हैया, अनिल, लखन व आदि अहिरवार समाजजन उपस्थिति थे।
कार्यक्रम के अन्त अहिरवार समाज संगठन के जिला अध्यक्ष आनन्द अहिरवार ने सभी समाजजन का आभार व्यक्त किया।