REPORT : भाजपा मंडल सिंगोली-रतनगढ़ का युवा किसान सम्मेलन 16 को सुलाबावजी में में आयोजित, पढ़े मेहबूब मेव की खबर
सिंगोली। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के निर्देशानुसार भाजपा मंडल सिंगोली एवं रतनगढ़ का संयुक्त युवा किसान सम्मेलन 16 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे सुलाबावजी में आयोजित किया गया है।
इस आशय की जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ ने बताया कि बैठक में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म लघु उद्योग विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार एवं वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
युवा किसान सम्मेलन किसान कानून को लेकर आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें किसानों के हित में तीनों कानूनों में जो निर्णय लिया गया है उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी सिंगोली मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, भाजपा रतनगढ़ मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, सिंगोली मंडल महामंत्री पारस जैन, राधेश्याम मेघवंशी, रतनगढ़ मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोरा, डिकेन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र चारण ने दोनों मंडल सिंगोली-रतनगढ़ के समस्त युवा किसान बंधुओं कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से निवेदन किया है कि 16 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे सुलाबावजी में आयोजित युवा किसान सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनावे।