HEALTH: सर्दियों में करें पानी से भरपूर इन चीजों का सेवन, फिर देखें कमाल
पानी पीना हमारी सेहत के लिए के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसका भरपूर मात्रा में सेवन करने से हमारा शरीर कई बीमारयों से मुक्त भी रहता है। हमारे शरीर को पानी की जितनी आवश्यकता गर्मियों में होती है उतनी ही सर्दियों में भी होती है। लेकिन अधिकतर लोग सर्दियों में पानी का बहुत कम मात्रा में सेवन करते है। ऐसे में उनको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि शरीर से विषैले पदार्थो को बाहर निकालने के लिए पानी पीना बहुत ही जरूरी होता है लेकिन सर्दियों इतनी प्यास नहीं लगती ऐसे में आप ऐसे फल और सब्जियों का सेवन कर सकते है जिससे आपके शरीर में पानी की पूर्ति हो जाएंगी और आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेंगा। आइए जानते है पानी से भरपूर ऐसे ही कुछ फल और सब्जियों के बारे में …..
(1) ब्रोकली :-
ब्रोकली में पानी की भरपूर मात्रा होती है इसमें करीबन 89 प्रतिशत पानी का मात्रा पाई जाती है। खाने में इसका स्वाद ठीक नहीं होता लेकिन इसमें पानी की तो भरपूर मात्रा होती ही है और साथ ही अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते है। इसका उबाल कर सेवन करें इससे आपके शरीर में पानी की मात्रा पूरी हो जाएंगी।
(2) दही :-
दही का सेवन करना भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। सर्दियों में आप सुबह ब्रेकफास्ट व लंच के समय दही का सेवन कर सकते है। इसमें भी पानी की भरपूर मात्रा होती है। इसके अलावा भी इसमें ऐसे कई पोषक तत्व मौजूद होते है जो हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान करते है जैसे : -कैल्शियम। आपको बता दें कि इसमें पानी की 85 प्रतिशत मात्रा होती है। इसलिए नाश्ते में दही और लस्सी का सेवन करने से हमारे शरीर में पानी की पूर्ति हो जाती है।
(3) चावल :-
चावल में भी पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। पके हुए चावलों में 70 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है जिनका सेवन करने से हमारे शरीर में पानी की मात्रा पूरी हो जाती है। यही नहीं इसके अलावा भी इसमें कई पोषक तत्वों जैसे आयरन,कार्बोहाइड्रेट की प्रचूर मात्रा पाई जाती है। फ्राइड चावलों का सेवन करने के की बजाए उबले हुए चावलों का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है।
(4) सेब :-
सेब का सेवन करना भी हमारी सेहत के लिए बहुत ही जरूरी होता है। हमारे शरीर में पानी की मात्रा पूरी करने के लिए यह फल बहुत ही गुणकारी होता है क्योंकि इसमें 89 प्रतिशत पानी की मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन सी, कैल्शियम व अन्य पोषक तत्वों की प्रचूर मात्रा होती है। आप इसका सेवन रोजाना करें।
(5) पालक :-
पालक में कई पोषक तत्व होते है जैसे -प्रोटीन,विटामिन,आयरन के अलावा और भी कई तत्व मौजूद होते है। इसका सेवन करना हमारे शरीर के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। पालक की सब्जी ही नहीं बल्कि इसका सूप पीने से शरीर में पानी की पूर्ति हो जाती है। इसलिए सर्दियों में रोजाना नियमित रूप से इसका सेवन करें।
(6) सलाद :-
सर्दियों में सलाद का सेवन करना भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। आपको बता दें कि मूली,गाजर,खीरा और टमाटर में पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है इसलिए सलाद को अपने खाने में जरूर शामिल करें।