CRIME : मप्र पंचायत सचिव संगठन के अध्यक्ष दिनेश शर्मा पर जानलेवा हमला, पढें खबर
मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन अध्यक्ष दिनेश शर्मा पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। दिनेश शर्मा ने भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों पर हमले का आरोप लगाया है। शर्मा पर रविवार रात तब हमला हुआ, जब वो हर्षवर्धन नगर स्थित अपने कार्यालय में मौजूद थे।
मध्यप्रदेश के बड़े कर्मचारी संगठनों में से एक मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। उन पर हमला तब हुआ, जब वो रविवार रात करीब 11 बजे हर्षवर्धन नगर स्थित अपने कार्यालय में मौजूद थे।
शर्मा ने टीटी नगर थाने में शिकायत की दर्ज
दिनेश शर्मा का कहना है कि, रविवार रात करीब 11 बजे भारतीय मजदूर संघ के नेता बालमुकुंद पाटीदार ने अपने 15 साथियों के साथ हमला किया। हमले में दिनेश शर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। दिनेश शर्मा ने टीटी नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।