POLITICS : युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भीमावत के नेतृत्व में 3 हजार से ज्यादा युवा हुवें उज्जैन रवाना, मामा की जन आर्शीवाद यात्रा में लेगें भाग, पढें खबर
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र जी मोदी एवम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का सपना देश कांगेस मुक्त हो प्रदेश में भाजपा का मिशन 200 + हो इसी उद्धेश को लेकर युवा मोर्चा ने कमर कस ली है इसी के साथ युवा मोर्चाजिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भीमावत के नेतृत्व में करीब 3 हजार युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उज्जैन के लिये रवाना हुवें जहां प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की जन आर्शीवाद यात्रा में भाग लेगें
जिलाध्यक्ष भीमावत से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ नेता एवम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह देवो के देव महांकाल की नगरी उज्जैन मे आज दिनांक 14 जुलाई 2018 वार शनिवार को दोपहर 2 बजे नानाखेडा स्टेडियम मे बुथ जीता चुनाव जीता विशाल जनसभा एवं जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवम भाजपा के वरिष्ठ नेताओ की उपस्थित मे जनसमुह के बीच मे करेंगे इसके साथ ही पुरे नीमच जिले मे हजारो भाजपा के वरिष्ठ नेता एवम भाजपा महिला मोर्चा एवं युवाजन बसो व अपने अपने साधनो से प्रात: रवाना हुए