KHABAR : भाजपा जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया के नेतृत्व में धूमधाम से मनाई बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती, समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं, पढ़े भरत यादव की खबर
छतरपुर। जिला के राजनगर विधानसभा में भाजपा जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया एवं मंडल अध्यक्ष कमलेश पटेल के नेतृत्व में सरस्वती शिशु मंदिर राजनगर में धूमधाम से मनाई गई। बाबा साहब आंबेडकर जयंती भाजपा जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया ने बाबा साहब अंबेडकर चित्र पर किया माल्यार्पण साथी उपस्थित सभी समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश पटेल, गणेश पाठक, राजेंद्र वर्मा, कल्लू अहिरवार, रामपाल अहिरवार, ज्योति अग्रवाल, अशोक कुशवाहा, राकेश अहिरवार, अशोक अहिरवार सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।