KHABAR : श्री राम रामायण मंडल के बेनर तले विशाल भंडारे का आयोजन , बड़ी संख्या मे लोगों ने किया प्रसाद पावन, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर
सरवानिया महाराज :- शनिवार को श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर श्री राम रामायण मंडल के तत्वाधान एवं समस्त नगर वासियों के सहयोग से सदर बाजार चारभुजा मंदिर परिसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें नगर व आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या मे श्रृद्धालुओं तथा आमजनो ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। शनिवार को प्रातः 9:00 बजे से ही सदर बाजार में भंडारे का आयोजन प्रारंभ किया गया जो दोपहर 1 : 30 बजे तक चला।