NEWS : गंगा स्नान यात्रा दल बांसवाडा का भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल ने किया स्वागत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर
चित्तौड़गढ़। भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रश्मि सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि बांसवाडा भाजपा महिला मोर्चा की बहनों का एक दल संत रामप्रकाश जी महाराज के सानिध्य एवं जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा बांसवाडा शीतल भंडारी के नेतृत्व में पार्षद बंधुओं के साथ ॠषिकेश यात्रा पर उदयपुर हरिद्वार ट्रेन द्वारा आज दिनांक 19/05/2022 को रवाना हुआ जिसको उदयपुर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा ऊपरणा पहना विदाई दी गई एवं ट्रेन के चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर गंगा स्नान यात्रा दल का स्वागत नगर मंडल चित्तौड़गढ़ भाजपा महिला मोर्चा की बहनों द्वारा गुलाब के पुष्पों के साथ शीतल जलपान के साथ किया गया तथा संत रामप्रकाश महाराज तथा बांसवाडा भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शीतल भंडारी का नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा चित्तौड़गढ़ रश्मि सक्सेना ने ऊपरणा ओढ़ा कर अभिनन्दन किया साथ ही सिम्पल वैष्णव सदस्य प्रदेश समिति द्वारा भी ऊपरणा ओढ़ाया गया । इस अवसर पर भारती दाधीच, ममता चोहान सहित बहनें उपस्थित रहीं । यात्रा दल में बहनों, बंधुओं सहित 35 सदस्य शामिल हैं ।