KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस मनाएगी देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि, गांधी भवन में आयोजित होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पढ़े खबर
नीमच। भारत रत्न व देश के पूर्व प्रधानमंत्री तथा देश में संचार क्रांति के अग्रदूत व पंचायती राज के जनक राजीव गांधी आज के दिन ही शहीद हुए थे, जिसे पूरा देश सद्भावना दिवस के रूप में मनाता है, उन्होंने अपने अल्प समय में ही देश को अनेक बड़ी-बड़ी उपलब्धियां दी थी, जिसकी बदौलत आज भारत दुनिया के विकासशील देशों की बराबरी में खड़ा है। कृतज्ञ राष्ट्र आज उनके किए गए कार्यों को स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेगा। कल दिनांक 21 मई शनिवार को प्रातः 11 बजे गांधी भवन पर मनाई जायेगी। उक्त जानकारी ब्रजेश सक्सेना शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीमच ने दी।