BIG NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गयी साइकल रैली और किया पौधा रोपण, मंत्री देवड़ा ने कहा- तिरंगा हमारी आन-बान-शान और स्वाभिमान का प्रतीक है, पढ़े पीडी बैरागी की ख़बर
मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन के वित्त एवं वाणिज्यक कर मंत्री जगदीश देवड़ा ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। मंत्री देवड़ा, विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने निकाली साइकिल रैली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा के अभियान के तहत आज मंदसौर में जागरूकता साइकिल रैली का शुभारंभ प्रदेश के वित्त, वाणिज्यकर मंत्री जगदीश देवड़ा, मंदसौर के लोकप्रिय विधायक सिसोदिया ने किया और स्वयं ने भी इसमें सहभागिता की।
मंत्री देवड़ा ने कहा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जन जन में अपार उत्साह देखा जा रहा है। तिरंगा जन जन के मन में बसता है जो हमारी आन बान शान और स्वाभिमान का प्रतीक है। मैं आप सभी से भी आग्रह करूंगा कि अपने घर और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराए। तिंरगा यात्रा देवडूंगरी माताजी मंदिर तक गई और मंत्री जगदीश देवड़ा, विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया , कलेक्टर गौतम सिंह, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने माताजी मंदिर परिसर में पौधा रोपण भी किया। देवदुंगरी माताजी के वहां कलेक्टर गौतम सिंह, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया और सभी पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने एक सेल्फी भी ली और भारत माता का जयकारा लगाया। इस अवसर पर कलेक्टर, एसपी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ता, एनसीसी कैडेट और गणमान्य उपस्थित रहे।