REPORT : आजादी का अमृत महोत्सव के तहत निकली तिरंगा यात्रा, भगवानपुरा के शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया आमजन को सरकार के अभियान के प्रति जागरूक, पढ़े प्रदीप महाजन की खबर
भगवानपुरा। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगवानपुरा के तत्वावधान में आज आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की जन जागरूकता के लिए रैली का आयोजन किया गया। जिसमें शाला के 415 छात्र-छात्राएं सहित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगवानपुरा के 250 छात्र-छात्राओं ने रैली में भाग लिया।
रैली में छात्र-छात्राओं के द्वारा तिरंगा उठाकर नारे लगाए। रैली नगर के प्रमुख मार्गाे से निकाली गई। तिरंगा अभियान रैली में प्रमुख रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भगवानपुरा आरिफ खान, विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुमेर सिंह जाधव, संकुल प्राचार्य एसएन मालवीय, बीआरसी प्रभात परमार्थी, सिगदार बर्डे, संकुल के जन शिक्षक, विद्यालय के समस्त शिक्षक व छात्र-छात्रा भी उपस्थित थे।