BREAKING NEWS
GOLD SILVER TODAY: सोने के भाव में फिर आया बड़ा बदलाव,.. <<     BIG NEWS : मनासा की खाकी के हत्थे चढ़ा अवैध हथियार के.. <<     VIDEO NEWS: शिवपुरी जिले के बैराड़ पहुँचे पूर्व.. <<     REPORT : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल ने निकाली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने नेत्रदान.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप ने.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद् शाखा चितौड़गढ़ एवं शिव.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेगें तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष, वृषभ और कर्क राशि वालों के लिए दिन.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत प्रदेश में आगामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के कांग्रेस.. <<     VIDEO NEWS: मुरैना में मायावती, बीजेपी-कांग्रेस पर.. <<     REPORT : व्यय प्रेक्षक एसएस दास ने किया मनासा में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की साडास थाना पुलिस और दो.. <<     VIDEO NEWS: बुरहानपुर में डायरिया का प्रकोप,.. <<     BIG REPORT : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रामपुरा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2022, 10:09 am
BIG NEWS : श्री सांवलिया सेठ दानपात्र के दूसरे चरण की गिनती पूरी, अब तक मिले 6.34 करोड़ रुपए, कार्यालय से भी मिले 94.71 लाख रुपए, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री सांवलियाजी के भंडारे से निकाली गई राशि की दूसरे चरण की गिनती शनिवार देर शाम तक की गई। दानपात्र से एक करोड़ 26 लाख दो हजार 470 रुपए निकले। अब तक दोनों चरणों में कुल 6 करोड़ 34 लाख 42 हजार 470 रुपए मिले। इसके अलावा ऑफिस में जमा राशि की गिनती में 94 लाख 71 हजार 800 रुपए मिले।

मांडफिया स्थित श्री सांवलियाजी का गुरुवार को चतुर्दशी के दिन राजभोग आरती के बाद भंडारा खोला गया। पहले दिन की गिनती में 5 करोड़ 8 लाख 40 हजार रुपए मिले। शुक्रवार को अमावस्या होने के कारण गिनती नहीं हुई। इस दिन श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा रहती है इसलिए कर्मचारियों की ड्यूटी वहां लगाई जाती है। शनिवार को दूसरा चरण किया गया। उसमें एक करोड़ 26 लाख दो हजार 470 रुपयों की गिनती हुई। शनिवार होने के कारण गिनती देर शाम तक की गई। अब तक कुल 6 करोड़ 34 लाख 42 हजार 470 रुपए मिले। भंडारे से 21 ग्राम 700 मिलीग्राम सोना और 22 किलो 42 ग्राम 20 मिलीग्राम चांदी भी मिली।

भंडारे के अलावा ऑफिस में भी मनीऑर्डर और ऑनलाइन से भी रुपए मिले। उनकी गिनती करने पर 94 लाख 71 हजार 800 रुपए मिले। ऑफिस में ही 123 ग्राम सोना और 8 किलो 900 ग्राम चांदी मिली। भण्डार की गिनती में अध्यक्ष भेरुलाल गुर्जर, सदस्य भेरु लाल सोनी, अशोक शर्मा, संजय कुमार मण्डोवरा, प्रशासनिक अधिकारी नन्द किशोर टेलर, मन्दिर प्रभारी केलाश चन्द दाधिच, सम्प्रदा प्रभारी कालु लाल तेली मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE