BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2024, 1:14 pm
KHABAR : ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच का बोरखेड़ी कलां में संपन्न हुआ अभियान, देव स्थानों व चौक पर मिट्टी के सकोरे (जलपात्र) लगाने की अनूठी पहल, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

जावी/नीमच। ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच मध्यप्रदेश, जिला-नीमच एवं एक्टिव माइंड कोचिंग क्लासेस बोरखेड़ी कलां के सामूहिक तत्वावधान में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल बोरखेड़ी कलां के कार्यकर्ताओं के सहयोग से भीषण गर्मी में मूक पक्षियों की प्यासे कंठों की प्यास बुझाने की दृष्टि से पेयजल हेतु सार्वजनिक चौक, देव स्थानों और मंदिरों पर सकोरा पात्र (मिट्टी के जलपात्र) लगाने का अभियान बोरखेड़ी कलां में 27 अप्रैल, शनिवार को प्रातः 07रू00 बजे श्री देवनारायण मन्दिर बोरखेड़ी कलां से प्रारंभ हुआ। सकोरा लगाओ अभियान में बोरखेड़ी कलां के श्री देवनारायण मन्दिर, सांवरिया जी मन्दिर, श्री हनुमानजी एवं माताजी मंदिर, सत्यवादी श्री तेजाजी महाराज मंदिर, जावी मार्ग चौक, पिपलिया चारण मार्ग चौक, हैडपम्प तिराहा, मुक्तिधाम परिसर में सकोरे लगाएं और पानी भरने की जिम्मेदारी दी गई। अभियान में मंच के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप पाटीदार जावी, ग्राम पंचायत बोरखेड़ी कलां उपसरपंच ठाकुर कुशालसिंह शक्तावत, नीमच तहसील संयोजक धीरज बैरागी नेवड़ सहित गांव के वरिष्ठ समाजसेवी ठाकुर अर्जुनसिंह शक्तावत, वरिष्ठ समाजसेवी तुलसीराम पाटीदार, वरिष्ठ समाजसेवी शिवकरण पाटीदार, शिक्षक भरत शर्मा, डॉ. देवकरण शर्मा सहित विहिप एवं बजरंग दल कार्यकर्ता विजय प्रजापत, विकास धनगर, बलवंत चौधरी, देवेंद्र कुमार प्रजापत, लखन धनगर, कन्हैयालाल पाटीदार, अर्जुन पाटीदार, अर्पित चौधरी सहित अन्य कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा। सकोरा लगाओ अभियान का सफल संचालन दिलीप पाटीदार जावी ने किया और आभार तहसील संयोजक धीरज बैरागी ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE