BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2024, 8:02 pm
BIG NEWS : भाजपा नेता अनिल नागोरी के पेट्रोल पंप पर यादव समाज के युवक के साथ बैरहमी से मारपीट, समाजजनों में आक्रोश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। यादव समाज के मजदूर वर्ग से आने वाले 23 साल के एक युवक के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनिल नागौरी के पेट्रोल पंप पर जमकर मारपीट की गई, बेकसूर युवक को रात भर थाने में बंद करवाया गया और सुबह खुद अनिल नागौरी ने थाने में पहुंचकर युवक को धमकी दी। मामले को लेकर समाजजनों में आक्रोश है। 
जानकारी देते हुए यादव महासभा के अध्यक्ष पवन कुंगर ने बताया कि यादव समाज का युवक कुणाल खुआर अपने एक दोस्त के साथ अनिल नागौरी के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने गया था। जहां पैसों के लेनदेन की बात पर पेट्रोल पंप कर्मचारियांे द्वारा युवकों के साथ जमकर मारपीट की गई। अनिल नागौरी ने पुलिस को झूठे तथ्य पेश कर युवकों को थाने में बंद करवाया और सुबह थाने पहुंचकर युवकों को धमकी दी। मामले को लेकर कल रविवार को यादव महासभा द्वारा दोपहर 12.30 बजे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें पेट्रोल पंप और कैंट थाने के सीसीटीवी फुटेज चेक कर निष्पक्ष जांच करते हुए, गरीब मजदूर युवक के साथ मारपीट करने वाले कर्मचारियों और अनिल नागौरी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।
दरअसल मामले में दोनों युवाओं ने नीमच कैंट थाने पर शिकायती आवेदन देकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। ग्वालटोली निवासी युवक कुणाल खुआर 23 वर्ष व नितेश चौहान 23 वर्ष ने शिकायती आवेदन में उल्लेख किया है कि हम बीती कल देर शाम को डॉ आंबेडकर मार्ग स्थित अनमोल पेट्रोलियम पर पेट्रोल भरवाने गए थे। जहां हम लोगों ने पेट्रोल भरवाने के लिए 500 रुपये दिए और पेट्रोल भरवाने के बाद हम शेष पैसे लेना भूल गए। लगभग 15 मिनट बाद याद आने पर हम पुनः लौटकर पेट्रोल पंप पर गए और हम लोगों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से निवेदन किया कि हम शेष पैसे लेना भूल गए हैं। पैसे लौटा दीजिए। इस बात पर कर्मचारियों ने हमारे साथ गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट की। हमारे जेब में मौजूद 400 रुपए छीन लिए और हमें कैंट थाने में रातभर बंद करवा दिया।
आज सुबह कैंट थाने में भाजपा नेता अनिल नागौरी पहुंचे और उन्होंने हमें धमकी दी की तुम लोगों की हिम्मत कैसे हुई मेरे पेट्रोल पंप पर लड़ाई झगड़ा करने की तुम लोगों को मैं जेल पहुंचाऊंगा, मेरी थाने से लेकर कोर्ट तक पहचान है तुम मुझे जानते नहीं हो मैं भाजपा का बड़ा नेता हूं तुम लोग छूट भी गए तो तुम्हारा जीना दुश्वार कर दूंगा।
युवकों ने कैंट पुलिस अधिकारियों से पेट्रोल पंप कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट व अनिल नागौरी के खिलाफ डराने धमकाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज करने का निवेदन किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE