BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2024, 11:07 am
NEWS : 15 दिवसीय सिन्धी बाल संस्कार शिविरों का आयोजन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा- ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी लगेगा ये शिविर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय सिन्धु सभा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश में देशभर में सभी ईकाईयों की ओर से पूज्य सिन्धी पंचायत, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सहयोग से 15 दिवसीय सिन्धी बाल संस्कार शिविरों का आयोजन किया जायेगा। संत महात्माओं की आर्शीवाद से धार्मिक केन्द्रों पर भी ऐसे शिविरों में सहयोग किया जायेगा। उक्त विचार सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने मन्दिर में आयोजित बैठक में प्रकट किये। 
प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना वजीराणी ने कहा कि महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन जी के मार्गदर्शन में आयोजित मातृ शक्ति सम्मेलन में समाज हित में 11 बिन्दुओं के प्रस्ताव पारित किये गये हैं जिन्हें समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिये मातृशक्ति के संभाग सम्मेलन भी आयोजित कर निर्णय लिये जायें व सनातन संस्कारों के लिये जन जागरण किया जाये।
जिलाध्यक्ष जोधराज तनवानी ने कहा कि संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतर प्रदेश पदाधिकारियों का प्रवास हो रहा है एवं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा हेतु लेह लद्धाख से पूरा देश जुड गया है। युवा व मातृशक्ति की ईकाईयां भी निरंतर सक्रियता से कार्यक्रम में भाषा, साहित्य व संस्कार बढ रहे हैं।
पूज्य सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष कमलेश खटवाणी ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार का ध्यान रखना चाहिए, हमें सामाजिक कुरीतियों को कम करने के लिए पंचायत के साथ सामाजिक संगठनों का भी सहयोग मिल रहा है व निरंतर प्रयासरत हैं।
बेठक की शुरूआत आराध्यदेव झूलेलाल, भारत माता व हेमू कालाणी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया।  बैठक में  वरिष्ठ उपाध्यक्ष दौलत राम दासाणी, सचिव योगेश भोजवाणी, किशोर वासवाणी, किशोर खटवाणी, वासुदेव भोजवाणी, भव्य वजीराणी  सहित अलग अलग संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE