BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2023, 10:19 am
BIG REPORT : एसडीएम की अगुवाई में एक साथ 8 विभाग की टीम ने गेंहू और खाद बीज के चार गोदामो पर की छापामार कार्यवाही, खाद बीज एवं अनाज के गोडाउन किये सील, पढ़े अबरार पठान की खबर  

Share On:-

खरगोन। जिले के गोगांवा थाने के घुगरियाखेडी में आज कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा के निर्देश पर एसडीएम ओम नारायण सिंह की अगुवाई में एक साथ 8 विभाग की टीम ने गेंहू और खाद बीज के चार गोदामो पर छापा मार कार्यवाही की। इस दौरान शरबती गेहूं के नाम पर लोकल गेहूं पेकिंग होते रंगैहाथ पकडा। मौके से बड़ी मात्रा में गेहूं पैकिंग के प्लास्टिक की थैली और बोरे जब्त किये। गोदाम में 7 प्रकार के मध्यप्रदेश के सिहोर सहित अन्य स्थानो के गेहूं पैक किये जा रहे थे। घुघरियाखेडी में प्रशासन की इस कार्यवाही से जिले में हडकंप मच गया है। शरबती गेहूं के नाम पर विभिन्न ब्रांडो में लोकल गेहूं की पेकिंग करते पाया गया। गोदाम मालिक द्वारा किसानों से गेहूं खरीद कर उसे शरबती गेहूं के ब्रांड के नाम से महंगे दामों में बाहर भेजा जा रहा था। इस दौरान एसडीएम और मौके पर मौजूद टीम द्वारा बड़ी मात्रा में शरबती गेहूं पैकिंग के बोरे भी जब्त किए गए हैं। साथ ही जांच के दौरान टीम को खाद बीज दुकान से बडी मात्रा एक्सपायरी डेट की जैविक कीटनाशक और खाद भी मिला है। इस दौरान मौके पर मौजूद कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा स्टॉक रजिस्टर की जांच की जा रही हैं। जबकि मौके पर एक ट्रक में मक्का भी भरकर बाहर भेजा जा रहा था। जिसकी मंडी प्रशासन द्वारा जांच की जा रही हैं। इस दौरान खाद्य विभाग की टीम द्वारा लाखो रुपए कीमत का गेहूं,चना और मक्का भी जप्त किया गया है। प्रशासन को आशंका हैं कि यहां पर बिना लाइसेंस के बड़े पैमाने पर कारोबार किया जा रहा था। कलेक्टर द्वारा बनाई गई टीम में एसडीएम ओम नारायण सिंह और गोगांव तहसीलदार के अलावा राजस्व, मंडी, कृषि विभाग, नापतोल, लेबर,खाद्य नागरिक आपूर्ति, फूड सेफ्टी और एमपीईबी विभाग द्वारा एक साथ अलग अलग कारवाई की जा रही हैं। कार्यवाही के दौरान करोड़ों रुपए का माल जब्त होने की आशंका व्यक्त की जा रही हैं।


छापा मार कारवाई को लेकर खरगोन एसडीएम ओम नारायण सिंह का कहना है कि कलेक्टर को सूचना मिली थी कि गोगांवा तहसील के ग्राम घूघरियाखेड़ी में मंडी अधिनियमों और कृषि विभाग के नियमो के विरुद्ध काम हो रहा था। जिसकी सूचना मिलने के बाद एक साथ आठ विभागो की टीम द्वारा कारवाई की गई है। गोदाम में भारी मात्रा में गेहूं, मक्का चना मिला है। जिसके बाद, बिल बुक पत्रक के साथ रिकार्ड जब्त किया है। एक गोदाम से यूरिया खाद भी मिला है। साथ ही यहां से सात अलग अलग ब्रांड के नाम से लोकल गेंहू के नाम पर शरबती गेहूं पैकिंग करते भी पाया गया है। जबकि यहां शरबती गेहूं की पैदावार ही नहीं होती है। जिसका रजिस्ट्रेशन भी नही पाया गया। एक्सपायरी डेट का जैविक खाद भी मिला है। मौके से एक ट्रक मक्का भी लोड करते पाया गया है। लाखो रुपए का माल जब्त हो सकता है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE