BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2024, 1:30 pm
KHABAR : बागली विधानसभा में बूथ अवेयरनेस ग्रुप को दिया प्रशिक्षण, बूथ अवेयरनेस ग्रुप डोर टू डोर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। लोकसभा निर्वाचन-2024 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिले में ‘’चले बूथ की ओर’’ अभियान चलाया जा रहा है। ‘’चले बूथ की ओर’’ अभियान के सफल आयोजन के लिए बागली में बूथ अवेयरनेस ग्रुप का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। खण्‍डवा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बागली विधानसभा में 13 मई को मतदान होगा। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने बागली में निर्वाचन संबंधी अधिकारियों की बैठक लेकर निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान बताया गया की हाटपीपल्‍या, सोनकच्‍छ, देवास और बागली विधानसभा क्षेत्र में 06 और 08 मई को होम वोटिंग का कार्य किया जायेगा।

प्रशिक्षण में कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने कहा कि बूथ अवेयरनेस ग्रुप डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से वन टू वन संवाद कर मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करें। मतदाताओं को जागरूक करें की मतदाता पर्ची के साथ 12 दस्‍तावेजों में से कोई एक दस्‍तावेज साथ लेकर जायें। जिससे मतदान करने में कोई असुविधा नहीं हो।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि बूथ अवेयरनेस ग्रुप पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया की जानकारी देकर मतदान के लिए प्रेरित करें। देवास जिले में शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए हमें पूरी लगन, मेहनत और टीम वर्क के साथ कार्य करें। लोक सभा निर्वाचन-2024 में भी सभी को संकल्प लेना है कि शत-प्रतिशत मतदान हो।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए रांगोली, मेहंदी, संगोष्‍ठी, चौपाल, नुक्‍कड़ नाटक, मानव श्रृंखला, सायकल रैली, मोटर सायकल रैली, व्‍यजंन प्रतियोगिता, चित्रकला, ग्रामों मतदान के लिए डोंडी पिटवाये, बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का वितरण, कार्निवाल, स्‍केटिंग, खेल प्रतियोगिता का आयोजन करें। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने प्रशिक्षण में बूथ अवेयरनेस ग्रुप को मतदान की शपथ दिलाई। बूथ अवेयरनेस ग्रुप से मतदाता जागरूकता गतिविधियों के आयोजन के संबंध में सुझाव भी मांगे। बुजुर्ग और असहाय मतदाता की मद्द के लिए वॉलेंटियर की ड्यूटी भी लगाई जायेगी।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि मतदान के एक दिन पहले बूथ अवेयरनेस ग्रुप के साथ आंगनवाडी कार्यकर्ता और स्‍व सहायता समूह की महिलाएं प्रभात फेरी निकाले, घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। गर्मी के मौसम को देखते हुए मतदान के दिन सुबह से ही मतदाताओं को मतदान केन्‍द्र पर जाने के लिए प्रेरित करें। अधिक उम्र के मतदाता और गर्भवती महिलाओं को बिना लाईन में लगे मतदान करायें। मतदान केन्‍द्रों पर सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं करें।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, एसडीएम बागली आनंद मालवीय, महिला बाल विकास अधिकारी रेलम बघेल, डीपीओ शीला शुक्‍ला सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE