BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2024, 4:10 pm
KHABAR :मुरादपुर के ग्रामीण करेंगे मतदान, सड़क के लिए चुनाव बहिष्कार का किया था ऐलान, सुमेर सिंह लेकर पहुंचे सिंधिया का आश्वासन, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। जिले की बमौरी विधानसभा के अन्तर्गत आने वाले ग्राम मुरादपुर के ग्रामीण अब वोटिंग का बहिष्कार नहीं करेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आश्वासन के बाद वोट डालने तैयार हो गये हैं। सिंधिया का मेसेज लेकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमेर सिंह गढ़ा ग्रामीणों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया।


बता दें मुरादपुर गाँव के सहरिया चक में रहने वाले ग्रामीणों ने विगत दिनों सड़क बनाने की माँग की थी। यह बस्ती गांव से एक किलोमीटर दूर है। यहां लोगों को खेतों में से जाना पड़ता है। सड़क न बनने पर ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। इस संदर्भ में ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया था।


आज इस विषय को लेकर पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष सुमेर सिंह गढ़ा ने मुरादपुर पहुँचकर ग्रामीणों से बात की। उनकी माँग को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अवगत कराया। सड़क बनाने की माँग को लेकर ग्रामीणों से सिंधिया ने फ़ोन पर बात कर चुनाव बाद उनकी माँग को पूरा कराने का आश्वासन दिया और मतदान करने की अपील की। केंद्रीय मंत्री सिंधिया के आश्वासन पर ग्रामीण वोट डालने राजी हो गये हैं और अन्य लोगों से भी वोट डालने की अपील कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE