BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पेयजल समस्या को लेकर, कॉलोनी वालों ने वोट.. <<     NEWS : राज्य मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक.. <<     NEWS : चितौड़गढ़ में अघोषित पावर कट एवं पेयजल.. <<     BIG NEWS : लोकसभा चुनाव के तहत कुख्यात तस्कर महावीर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में अग्रवाल समाज ने किया बाल संस्कार.. <<     NEWS : मातेश्वरी सेवा समिति के तत्वावधान में.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर का 9.. <<     NEWS : न्यायिक अधिकारियों का स्वागत एवं विदाई.. <<     BIG NEWS: मंदसौर जिले में अचानक हुई बारिश, दलौदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस.. <<     KHABAR : अतिथि शिक्षक समन्वय समिति ने की वेतन की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : कलक्टर रंजन का बस्सी दौरा, उप जिला.. <<     KHABAR : जगन्नाथ रथयात्रा के लिए अचारपुरा गांव.. <<     LOKSABHA CHUNAV: MP के मन में मोदी तो, लाडली बहनों के मन.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024- मतदाता जागरूकता के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2023, 7:13 pm
KHABAR : मंत्री सखलेचा व विधायक परिहार ने किया मुख्‍यमंत्री तीर्थदर्शन यात्रा के तहत 32 यात्रियों को शिर्डी के लिए रवाना, पहली बार जिले से हवाई यात्रा करेंगे यात्री, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने नीमच जिले के 32 यात्रियों को कलेक्‍टोरेट नीमच से शिर्डी की यात्रा के लिए रवाना किया। इस दौरान मंत्री सखलेचा व विधायक परिहार ने यात्रियों को बस में बिठाकर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सभी यात्री उज्जैन जाकर विश्राम करेंगें तथा महाकाल लोक का भ्रमण भी करेंगे। उसके पश्चात इंदौर पहुंचेंगे। जहां से यह सभी यात्री प्लेन से शिर्डी पहुंचेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर दिनेश जैन,  एडीएम नेहा मीना, न.पा.अध्‍यक्ष स्वाति चौपडा,एसडीएम डॉ.ममता खेडे,  संयुक्‍त कलेक्‍टर प्रीति संघवी,व अन्‍य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 
इस अवसर पर मंत्री  सखलेचा ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत अब यात्रियों को जोड़े से यात्रा करवाएंगे। उन्होंने सभी यात्रियों से कहा कि सभी लोग अच्छे से यात्रा करें। इसके लिए जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। अगर कोई समस्या हो तो तुरंत कंट्रोल रूम पर भी अवगत करा सकते हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से रेल के साथ-साथ अब हवाई जहाज से भी यात्रा करवाई जा रही है। जिसमें 60 वर्ष से अधिक वर्ष के व्यक्ति यात्रा करते हैं। यात्रा करने में पूरी टीम आपके साथ में रहती है। साथ ही यात्रा के दौरान आपके साथ में जिम्मेदार अधिकारी भी रहते हैं। जिनका पूरा पूरा सहयोग आपको मिलता है। अब यात्रा घंटों के स्थान पर मिनटों में होने लगी है। हवाई जहाज से यात्रा करना एक सपना था, जो कि वर्तमान सरकार ने पूरा किया है।
कार्यक्रम को विधायक दिलीप सिह परिहार ने भी सम्‍बोधित किया। इस  मौके पर मंत्री सखलेचा, विधायक परिहार व जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिह चौहान व जनप्रतिनिधियों ने पुष्‍पहार पहनाकर, तीर्थयात्रियों का सम्‍मान किया और उन्‍हें  बस से रवाना किया। मंत्री सखलेचा ने सभी तीर्थयात्रियों को पानी की बोटल व बैग भी वितरित किए।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE