BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2024, 4:45 pm
NEWS : मातेश्वरी सेवा समिति के तत्वावधान में लाखा खेड़ा में लगेगा तीन दिवसीय मेला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निकटवर्ती गांव लाखा का खेड़ा के गायत्री माता मंदिर में वर्ष 2018 में लगाये गये 51 फीट लंबे भगवा ध्वज लगाये जाने से लेकर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला तीन दिवसीय मेला 25 मई से मातेश्वरी सेवा समिति के तत्वावधान में शुरू होगा।
मातेश्वरी सेवा समिति जिलाध्यक्ष सत्यनारायण विजयवर्गीय ने बताया कि मेले में तुर्रा कलगी दंगल, भजन संध्या, ध्वजा परिवर्तन सहित राजस्थानी आर्केस्ट्रा कार्यक्रम होंगे। प्रबुद्धजनों के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय मेले के दौरान 25 मई को आमंत्रित संतों द्वारा गौशाला का शुभारम्भ किया जाएगा। इस दौरान भव्य कलश यात्रा, संत आशीर्वचन के साथ प्रसादी का आयोजन रहेगा।
उल्लेखनीय है कि मातेश्वरी सेवा समिति के तत्वावधान में युवाओं द्वारा वर्ष पर्यन्त रक्तदान शिविर, शिवसेना के साथ लावारिसों का दाह संस्कार में सहयोग, खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन सहित जनसहयोग से कईं समाज सेवा के पुनीत कार्य किए जाते रहते हैं। इसी क्रम में समिति पदाधिकारियों ने तुम्बड़िया, नेतावल, रोजड़ा, ओडूंद, रामपुरिया, घोसुण्डा खेड़ा आदि आस पास के ग्रामवासियों के सहयोग से लाखा का खेड़ा गायत्री माता मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय मेले में सभी भक्तों, प्रेमियों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE