BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2024, 4:49 pm
KHABAR : नीमच में अग्रवाल समाज ने किया बाल संस्कार शाला समर कैंप का आयोजन, बच्चों को दिया दंड चलाने का प्रशिक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अग्रवाल समाज ने बाल संस्कार शाला समर कैंप का आयोजन किया है। जिसमें अच्छी संस्कारी बातों के साथ आत्मरक्षा के बच्चों को सिखाए जा रहे हैं। इस समय केंद्र में समाज के बच्चों को दंड चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। वहीं बुधवार को इस समर कैंप में बच्चों को उत्साहवर्धन करने अग्रवाल समाज के अध्यक्ष ओम प्रकाश बंसल व सचिव अशोक मंगल भी कमल अग्रसेन भवन पहुंचे। जहां समर कैंप से जुड़े प्रशिक्षण और उपस्थित लोगों से जानकारी प्रशिक्षण को लेकर चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने दंड चलाना सीखने के प्रशिक्षण की सराहना करते हुए इसे एक अनुकरणीय उदाहरण बताया। प्रशिक्षण लेने वाले बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें इसका अभ्यास निरंतर करना चाहिए। इस ग्रीष्म कालीन शिविर में आत्मरक्षा की विधा का प्रशिक्षण लाविक गोयल, नंदिनी गोयल व सुमन गोयल के ओर से दिया जा रहा है।

जबकि ड्राइंग का प्रशिक्षण मोना अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल व दीपिका सिंहल के ओर से बड़े ही रोचक अंदाज में दिया जा रहा है। कैंप की सेकेंड बैच में कुमारी अक्षिता अग्रवाल ने पब्लिक स्पीकिंग का ग्रुप डिस्कशन कराया गया। श्वेता सिंहल व सावित्री सिंहल ने योग, प्राणायाम, खेल गतिविधि को कराया है। गुरुवार को कैंप के तहत गांधी वाटिका में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE