BREAKING NEWS
BIG NEWS :पीएम मोदी का एमपी में 7वां दौरा, खरगोन में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विक्रम विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. अखिलेश.. <<     KHABAR : सीईओ जिला पंचायत प्रजापति ने खातेगांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GROUND ZERO: प्रदेश के मुखिया CM मोहन यादव का नीमच.. <<     BIG REPORT : अमावस्या पर पंचकोसी का समापन, हजारों.. <<     KHABAR : नीमच की साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : आज नीमच में हुंकार भरेंगे प्रदेश के.. <<     KHABAR : मनासा में निकाली गई मतदाता जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक.. <<     VIDEO NEWS: मेडिकल कॉलेज डीन ने जॉइनिंग से किया.. <<     KHABAR : पानी की समस्या को लेकर ग्राम कनका नेहरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के भिंड में वोट डालने जा रहे युवक को.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान आज,.. <<     BIG REPORT : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत तीसरे चरण का मतदान.. <<     VIDEO NEWS: चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, 2 दर्जन से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2023, 10:52 am
KHABAR : सावन का छठा सोमवार, जयकारों से गूंजा महाकाल मंदिर, रात 12 बजे से भक्त कतार में लगे, कमलनाथ सवारी में होंगे शामिल, पढ़े खबर

Share On:-

उज्जैन। सावन महीने के छठे सोमवार को महाकाल मंदिर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। भस्म आरती के लिए भक्त रात 12 बजे से लाइन में लग गए थे। तड़के 2:30 बजे मंदिर के पट खोले गए। तड़के भस्म आरती में बाबा महाकाल को दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन कर भस्म अर्पित की गई। भगवान महाकाल का भांग, चंदन और आभूषणों से राजा स्वरूप में दिव्य श्रृंगार कर आरती की गई।

 

दर्शन का सिलसिला रात 10.45 पर शयन आरती के बाद समाप्त होगा। बाबा महाकाल लगातार 20 घंटे तक भक्तों को दर्शन देंगे। सोमवार को 5 लाख भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। शाम करीब 4 बजे छठी सवारी में भगवान महाकाल घटाटोप के स्वरूप में दर्शन देंगे। सवारी में पीसीसी चीफ कमलनाथ भी शामिल होंगे।

 

मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि भक्तों की भीड़ को देखते हुए उन्हें 40 मिनट में दर्शन मिल सकें, इसके इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के महेश पुजारी ने बताया कि अल सुबह भस्म आरती में भगवान महाकाल पहला पूजन किया गया। गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से बने पंचामृत से भगवान महाकाल पूजन किया 

 

हरि ओम जल चढ़ाकर कपूर आरती के बाद भांग, चंदन, अबीर के साथ महाकाल ने मस्तक पर चंद्र और आभूषण अर्पित कर राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। श्रृंगार पूरा होने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांक कर भस्मी रमाई गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE