BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2024, 10:53 am
BIG NEWS : एमपी में दर्दनाक हादसा, मजदूरों को लेकर जा रहा था ऑटो, तभी बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना होते ही मची चीख पुकार, सूचना मिलते ही दौड़ी एंबुलेंस और थाना पुलिस, कई परिवारों में पसरा मातम, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। जिले के पिपलौदा में मजदूरों से भरा ओवरलोड ऑटो पलटी खा गया। हादसे में दौ की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए।

घटना सोमवार शाम पिपलौदा क्षेत्र के शेरपुर-अमरगढ़ रोड पर बड़ीनाल का घाट उतरते समय हुई है। ग्राम मऊड़ीपाड़ा से 30 से ज्यादा मजदूर ऑटो से सोमवार सुबह 6 बजे प्याज काटने के लिए पिपलौदा गए थे। दिनभर प्याज काटने के बाद शाम को उसी ऑटो में सवार होकर वापस निकले। रास्ते में घाट से उतरते समय मजदूरों से भरा ऑटो पलटी खा गया। घटना में पायल (17) पिता भेरू डामर व सीता (30) पति सत्तू गणावा दोनों निवासी मऊड़ीपाड़ा की मौत हो गई। ऑटो खारी निवासी कैलाश चला रहा था।


एक किमी का घाट
घायल रुपा पति कांति डामर निवासी बाउड़ीखेड़ा ने बताया कि रोज की तरह प्याज काटने पिपलौदा गए थे। शाम को करीब 5 बजे वापस निकले। घाट उतरते समय ऑटो पलटी खा गया। ऑटो में करीब 30 मजदूर सवार थे। 1 किमी का घाट है। रोज घाट उतारते व चढ़ाते समय उतारता था। ऑटो चालक को उतारने को बोला था। लेकिन उसने उतारा नहीं।


यह हुए घायल
हादसे में रामी (50) पति फणिया मुनिया, मीरा (65) पति रावजी गणावा, विक्रम (13) पिता फणजी मुनिया, गीता (14) पिता सत्तू गणावा, मीरा (45) पिता भेरू डामर, रेशम (14) पिता बद्री गणावा, रूपा (45) पति कांति डामर, संगीता (32) पति कैलाश डामर, जमना (35) पति प्रकाश गणावा, सुका (17) पति भेरू डामर को रतलाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE