BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्वानुमति से दिलीप डूंगरवाल नीमच तहसील.. <<     LOKSABHA CHUNAV: भाजपा प्रत्याशी गुप्ता का तूफानी दौरा,.. <<     KHABAR : विश्व थैलेसीमिया दिवस पर जीएमसी भोपाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव से पहले जिला दण्डाधिकारी ने.. <<     KHABAR : सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र रित्विक जैन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शहीद भीमा नायक शासकीय महाविद्यालय में.. <<     KHABAR : जिन्हें आशा आश्रय ने दिया आशियाना वे अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर.. <<     KHABAR : सीएम राइज विद्यालय सिंगोली में समर कैंप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने.. <<     VIDEO NEWS: मतदान हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य: नीमच.. <<     BIG NEWS : फरार कुख्यात ठग बंशी बंजारा को आखिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : श्री परशुराम महादेव मन्दिर पर आज विभिन्न.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप ने भारतीय संस्‍कृति एवं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2023, 7:12 pm
REPORT : जिले के 32318 किसानों के खातों में पहुंची प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की 6 करोड़ से अधिक की दावा राशि, मुख्यमंत्री शिवराज ने सिंगल क्लिक से की अंतरित, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम गुरुवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रतलाम जिले के 32318 किसानों के खातों में 6 करोड़ 13 लख रुपए दवा राशि अंतरिक्ष की गई। यह दावा राशि वर्ष 2022 की खरीफ तथा वर्ष 2022-23 की रबी फसलों के लिए है।जिले के 5018 किसानों के बैंक खातों में वर्ष 2022 की खरीफ फसल के प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की 2 करोड़ 25 लाख दावा राशि पहुंची।

इसी प्रकार जिले के 27260 किसानों के खातों में रबी के लिए 3 करोड़ 88 लाख 39 हजार दावा राशि पहुंची। रतलाम मुख्यालय पर कलेक्टर सभाकक्ष आयोजित कार्यक्रम में विधायक दिलीप मकवाना, सांसद प्रतिनिधि बद्रीलाल चौधरी, राजेंद्र पाटीदार, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, अपर कलेक्टर राधेश्याम मंडलोई, उपसंचालक कृषि नीलम चौहान तथा बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री आवासीय, भू अधिकार योजना तथा मुख्यमंत्री नगरीय भू अधिकार योजना के हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया गया। रतलाम जिले में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत 1 लाख 71 हजार 468 पात्र परिवारों को 2000 के मान से 6 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। जिले के पात्र हितकारी को अभी तक कुल वितरित राशि 205 करोड़ 76 लाख 16 हजार रुपए है। सातवीं किस्त का भुगतान 5 अक्टूबर को किया गया योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023 से 2 हजार रूपए के मान से तीन सामान किस्तों में कुल 6 हजार की राशि प्रदान की जा रही है। 

स्वामित्व योजना अंतर्गत जिले में कुल पत्र परिवार 1 लाख 52 हजार 345 में से 81.74 प्रतिशत परिवारों को अधिकार अभिलेख का वितरण किया गया है, शेष 27816 अधिकार अभिलेख तैयार किया जा रहे हैं।मुख्यमंत्री आवासिय भू अधिकार योजना में जिले के कुल पात्र हितग्राही परिवार 2624 को योजना का लाभ दिया जा रहा है जिसका क्षेत्रफल 17 हजार 440 वर्ग मीटर है। वितरित पट्टो की भूमि  का कुल मूल्य 7 करोड़ 87 लख रुपए है। इसके अलावा मुख्यमंत्री नगरीय भू अधिकार योजना में जिले के कुल पात्र 1159 परिवार को योजना का लाभ दिया गया है जिसका क्षेत्रफल 46 हजार 687 वर्ग मीटर है। वितरित पट्टों की भूमिका कुल मूल्य 25 करोड़ 79 लाख 40 हजार रूपए है। कार्यक्रम में विधायक मकवाना ने हितग्राहियों को लाभ वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश सिरोलिया ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE