BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2024, 4:10 pm
KHABAR : विश्व थैलेसीमिया दिवस पर जीएमसी भोपाल में जनजागृति कार्यक्रम, संस्था ने​​​​​​​ बांटे ब्रोशर- थैलेसीमिया से बचने शादी से पहले कराएं ब्लड टेस्ट, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। विश्व थैलेसीमिया दिवस के मौके पर 8मई को भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में ष्मेसोनिक लॉज भोजपाल 372ष् संस्था ने जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर संस्था द्वारा दुर्लभ बीमारी के टेस्ट के लिए लगभग 2लाख रुपए का योगदान दिया। जिससे 6 माह तक की आवश्यकता के लिए टेस्टिंग किट खरीदी गई। ब्लड टेस्टिंग किट से बच्चों एवं बड़ों में थैलेसीमिया बीमारी का पता लगाया जाता है। वहीं थैलेसीमिया से बचने शादी से पहले कराएं ब्लड टेस्ट, के 12000 ब्रोशर प्रिंट करा कर पीडियाट्रिक विभाग को दिए। संस्था द्वारा विश्व थैलेसीमिया दिवस पर भारत को इस बीमारी से मुक्त करने का संकल्प लिया गया।


इस अवसर गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. कविता एन सिंह , अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन,बाल रोग विभाग की हेड डॉ. ज्योत्स्ना श्रीवास्तव, थैलेसीमिया यूनिट की इंचार्ज डॉ. स्वेता शर्मा सहित बाल रोग विभाग के समस्त डॉ. एवं छात्रों ने भाग लिया। डे केयर यूनिट में थैलेसीमिया रोग से पीड़ित बच्चे एंव उनके अभिभावकों की उपस्थिति में इस सेवा भावी संस्था के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।


कार्यक्रम में रीजनल ग्रैंड लॉज ऑफ वेस्टर्न इंडिया के ।त्ळड प्रकाश गंगराडे, कपिल देव सहित लॉज के दानदाता सदस्य विजय आठले, अवनीश सवारवाल, लक्ष्यमेंद्र माहेश्वरी, आदित्य मोदी, सुनील माहेश्वरी, सुनील अग्रवाल, सत्य जीत रे,अनुराग मौलासारिया मौजूद रहे। दान की राशि का चेक लॉज के भूपेश राठी द्वारा प्रदान किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योत्स्ना श्रीवास्तव ने सभी दान दाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE