BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2024, 1:56 pm
KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 में दिव्यांगजनों की रहेगी सक्रिय भागीदारी, मतदान दलों में नियुक्त होने वाले 72 दिव्यांग कर्मियों को दिया गया मतदान कराने का प्रशिक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। जिले में लोकसभा निर्वाचन के लिए 13 मई को मतदान होगा। जिले में दिव्यांग कर्मियों द्वारा प्रबंधित 9 मतदान केन्द्र बनाये जा रहे है। इन मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दलों में नियुक्त होने वाले 72 दिव्यांग कर्मियों को आज मतदान सुव्यस्थित रूप से कराने का प्रशिक्षण दिया गया।

यह प्रशिक्षण होल्कर साईंस कॉलेज में दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिव्यांग कर्मियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान के संबंध में दिये गये निर्देशों, नियमों, ईवीएम के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें मतदान कर्मियों के अधिकार एवं कर्तव्य भी बताये गये। बताया गया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह के निर्देशन में जिले के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में दिव्यांग कर्मियों द्वारा प्रबंधित एक-एक मतदान केन्द्र बनाये जा रहे है। इन केन्द्रों पर पीठासीन अधिकारी से लेकर सभी मतदान कर्मी दिव्यांग रहेंगे। इसके लिए कुल 9 मतदान दल बनाये गये है। प्रत्येक दल में चार-चार कर्मी रखे गये है। इतने ही दल रिजर्व में रहेंगे। दिव्यांग मतदान कर्मियों को डॉ. डी.सी. राठी द्वारा व्यवहारिक तथा सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE