BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2024, 2:49 pm
KHABAR : महाराणा प्रताप ने भारतीय संस्‍कृति एवं गौरव की रक्षा की- इंजीनियर बाबूलाल गौड़, संस्‍था कृति ने महाराणा प्रताप जयंती मनाई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। महाराणा प्रताप ने भारतीय संस्‍कृति एवं गौरव की रक्षा की और इसके लिए उन्‍होंने राज महल छोड़कर वन में रहना स्‍वीकार किया। यह बात कृति अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़ ने कही। वे महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति ने 9 मई गुरूवार सुबह करीब 9.30 बजे प्रताप चौक, नीमच सिटी नीमच स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण कर वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण के बाद कृति अध्‍यक्ष गौड़ ने कहा कि महाराणा प्रताप सिंह सिसौदिया मेवाड़ राज्‍य के 13 वें शासक थे, उन्‍होंने स्‍वतंत्रता संग्राम में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई और देश की आन, बान और शान की रक्षा की। ऐसे वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप पर संपूर्ण भारत वर्ष को नाज है। 
इस दौरान कृति सचिव महेंद्र त्रिवेदी, किशोर जेवरिया, प्रकाश भट्ट, ओमप्रकाश चौधरी, श्‍याम थोरेचा, रघुनंदन पाराशर, भरत जाजू, डॉ राजेंद्र जायसवाल, नरेंद्र पोरवाल, शैलेंद्र पोरवाल, अंबिका प्रसाद जोशी, योगेश पाटीदार, आशा सांभर, सत्‍येंद्र सिंह राठौड़, डॉ जीवन कौशिक, प्रवीण शर्मा, कमलेश जायसवाल, गणेश खंडेलवाल, डॉ अक्षय राजपुरोहित, डॉ विनोद शर्मा, डॉ महिपाल सिंह चौहान, केशव सिंह चौहान, राजेंद्र गुप्‍ता, चतर सिंह गेहलोत, रमेश मोरे, रंजन स्‍वामी, राजेंद्र अग्रवाल सहित अन्‍य संस्‍थाओं के पदाधिकारी, सदस्‍य एवं नीमच सिटी के रहवासी विशेष रूप से मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE